विधायक कार्यालय नयापारा पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव

WhatsApp Channel Join Now
विधायक कार्यालय नयापारा पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव


जगदलपुर, 17 अक्टूबर (हि.स.)। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव आज शनिवार काे ढाई माह के बाद स्वास्थ्य लाभ लेकर अपने विधायक कार्यालय नयापारा पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी और पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया। विधायक किरण देव ने सभी क्षेत्रवासियों से गर्मजोशी के साथ अभिवादन स्वीकारा कर क्षेत्र से आयें जनमानस से भेंट मुलाकात कर उनके समस्याओं से अवगत होकर उसके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया।

विधायक कार्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव का कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुशील मोर्य ,जतीन जायसवाल, राजेश चौधरी,जाहिद हुसैन,शुभम यदू,आभास मंहती, सुशीला बधेल एवं अन्य ने भी स्वास्थ्य लाभ लेकर लोटें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव का स्वागत एवं अभिनंदन कर जल्द स्वस्थ्य होने की बात कही। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने सभी भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों, कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं, क्षेत्रवासियों का धन्यवाद व आभार व्यक्त किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

762506 Articles

Share this story