भाजपा प्रदेश प्रभारी स्मृति इरानी आज एक दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ आएंगी

WhatsApp Channel Join Now
भाजपा प्रदेश प्रभारी स्मृति इरानी आज एक दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ आएंगी


भाजपा प्रदेश प्रभारी स्मृति इरानी आज एक दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ आएंगी


-धरमजयगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम स्थल का करेंगी निरीक्षण

रायपुर 11 नवंबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय महामंत्री एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी स्मृति इरानी आज बुधवार काे अपने एक दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ आएंगी ।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भाजपा प्रदेश प्रभारी इरानी नियमित विमान से सुबह स्वामी विवेकानंद विमानतल, रायपुर पहुंचेंगी। वहां से वे सीधे धरमजयगढ़ के लिए रवाना होंगी।

रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शिरकत करेंगे। जिसके मद्देनजर भाजपा प्रदेश प्रभारी स्मृति इरानी कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करेंगी, साथ ही कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए आवश्यक बैठक भी लेंगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

775133 Articles

Share this story