भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री और छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी 11 नवंबर को छत्तीसगढ़ दौरे पर

WhatsApp Channel Join Now
भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री और छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी 11 नवंबर को छत्तीसगढ़ दौरे पर


रायपुर, 10 नवंबर (हि.स.)।भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री और छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी 11 नवंबर को छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगी। वे सुबह 9 बजे दिल्ली से रायपुर पहुंचेंगी। एयरपोर्ट से ही सीधे रायगढ़ के लिए रवाना होंगी।

यहां वे 15 नवंबर को धरमजयगढ़ में आयोजित होने वाले जनजातीय गौरव दिवस के कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करेंगी। इस दौरान वे प्रदेश भाजपा के पदाधिकारियों और नेताओं के साथ बैठक भी करेंगी। बैठक के बाद स्मृति ईरानी रायपुर होते हुए वापस दिल्ली लौट जाएंगी।

ज्ञात हो कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन 15 नवंबर को छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने के बाद यह उनका पहला छत्तीसगढ़ दौरा होगा। इस दौरान वे रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस के कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के आमंत्रण पर नितिन नबीन छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे को लेकर प्रदेश भाजपा संगठन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। उनके आगमन को राजनीतिक और संगठनात्मक लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है। इसी सिलसिले में प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी 11 नवंबर को छत्तीसगढ़ पहुंचकर कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेंगी। वे धरमजयगढ़ में कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करने के साथ ही आयोजन की रूपरेखा और व्यवस्थाओं की समीक्षा करेंगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / केशव केदारनाथ शर्मा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

774949 Articles

Share this story