भाजपा की लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ जन सभा एवं पदयात्रा दाे नवम्बर को

WhatsApp Channel Join Now
भाजपा की लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ जन सभा एवं पदयात्रा दाे नवम्बर को


जगदलपुर, 01 नवंबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी सोमवार 02 नवम्बर को लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ कार्यक्रम के तहत संभाग मुख्यालय जगदलपुर में विशाल सभा व पदयात्रा निकालेगी। मां दंतेश्वरी मंदिर के समक्ष कल सुबह 11 बजे विशाल सभा आयोजित होगी और उसके पश्चात शहर में पदयात्रा निकाली जायेगी।

भाजपा के इस कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री मनसुख मांडविया मुख्य अतिथि और मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत करेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव एवं कैबिनेट मंत्री छग शासन केदार कश्यप भी लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ कार्यक्रम में प्रमुखता से शामिल होंगे।

भाजपा द्वारा लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ कार्यक्रम मे आयोजित होने वाली विशाल सभा और पदयात्रा को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही है। बस्तर जिले के समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं को इस कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में सम्मिलित होने के आहृवान किया गया है। इसके अलावा गणमान्य नागरिकों,आमजन एवं समाज प्रमुखों को भी लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ कार्यक्रम में जुड़ने आग्रह व अपील भाजपा द्वारा की जा रही है।

भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने कहा कि देश को अस्थिर करने और अराजकता फैलाने का कुत्सित प्रयास कांग्रेस सहित विपक्षी दलों और कतिपय स्वार्थी तत्वों द्वारा लगातार किया जा रहा है। ऐसे तत्वों की देश विरोधी मानसिकता को उजागर करने भाजपा द्वारा लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ कार्यक्रम में सभा और पदयात्रा की जा रही है। जिसमें केन्द्रीय मंत्री मनसुख मांडविया विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। मां दंतेश्वरी मंदिर में सुबह 11 बजे सभा आयोजित होगी। जिसके पश्चात लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ भव्य पदयात्रा शहर में निकाली जायेगी। दंतेश्वरी मंदिर से संजय मार्केट चौक, चांदनी चौक, स्टेट बैंक चौराहा, मेन रोड, गोलबाजार से सिररहासार चौक होते हुये पदयात्रा आरंभ स्थल में संपन्न होगी। भाजपा जिला अध्यक्ष पाण्डेय ने जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं सहित गणमान्य नागरिको,आमजन, सामाजिक संस्थाओं व समाज प्रमुखों से लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ सभा व पदयात्रा में शामिल होने अपील की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

770686 Articles

Share this story