भाजपा बिलासपुर संभाग संगठन प्रभारी जगदीश रामू रोहरा का जांजगीर-चांपा में भव्य स्वागत

WhatsApp Channel Join Now
भाजपा बिलासपुर संभाग संगठन प्रभारी जगदीश रामू रोहरा का जांजगीर-चांपा में भव्य स्वागत


जांजगीर-चांपा, 26 मई (हि. स.)। भाजपा बिलासपुर संभाग संगठन प्रभारी जगदीश रामू रोहरा के नगर आगमन पर आज जांजगीर सिंधु समाज एवं नगर मंडल भाजपा द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया।कार्यक्रम में समाज एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने शाल एवं श्रीफल भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

सिंधु समाज की ओर से आयोजित स्वागत कार्यक्रम में जिला भाजपा मीडिया प्रभारी राकेश रूपवानी, सिंधु समाज अध्यक्ष गोपाल बजाज, कोषाध्यक्ष कमल गुरुनानी, सचिव मुरली गुरनानी, मुकेश बजाज, उपाध्यक्ष संतोष खत्री, मोती रामवानी, बादल बजाज, गोलू गुरनानी एवं विकेश रूपवानी सहित समाज के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

वहीं नगर मंडल भाजपा की ओर से भी श्री रोहरा का सम्मान किया गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष हितेश यादव, विक्की सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष सोनू यादव एवं रितेश राठौर सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसके अलावा चांपा नगर में भी संभाग अध्यक्ष चैंबर ऑफ कॉमर्स राम खुबवानी द्वारा श्री रामू रोहरा का स्वागत कर उनका अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों एवं सामाजिक समरसता को लेकर चर्चा भी की गई।

हिन्दुस्थान समाचार / LALIMA SHUKLA PUROHIT

Share this story