भाजपा ने पं.दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर संगोष्ठी आयोजित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये

WhatsApp Channel Join Now
भाजपा ने पं.दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर संगोष्ठी आयोजित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये


जगदलपुर, 25 सितंबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी ने आज शुक्रवार को प्रखर राष्ट्रचिंतक, एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय के प्रणेता, भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें याद किया। भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित संगोष्ठी में कार्यकर्ताओं ने उनका पुण्य स्मरण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये। वक्ताओं ने पं.दीनदयाल उपाध्याय के कृतित्व व व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।

संगोष्ठी को संबोधित करते हुये मुख्य वक्ता डा. सुभाऊ कश्यप ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय जी ने अपने विचारों और सिद्धांतों के माध्यम से राष्ट्र के समग्र विकास की ऐसी दृष्टि प्रस्तुत की, जिसके केंद्र में समाज का अंतिम व्यक्ति है। उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, जनकल्याण और समाज के कमजोर एवं वंचित वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित रहा। श्री कश्यप ने भाजपा कार्यकर्ताओं से पं. दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों को आत्मसात करने कहा।

पूर्व विधायक संतोष बाफना ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय का मानना था कि विकास की सार्थकता तभी है, जब उसका लाभ समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचे। उनका ‘अंत्योदय’ का सिद्धांत गरीबों, वंचितों और जरूरतमंदों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ते हुए उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की प्रेरणा देता है। एकात्म मानववाद और अंत्योदय का उनका दर्शन आज भी राष्ट्र निर्माण व जनकल्याण की दिशा में प्रेरणास्रोत है। भाजपा कार्यकर्ता उनके दिखाये मार्ग पर चलकर जनसेवा की ओर अग्रसर रहें।

भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के विचार,आदर्श और राष्ट्र सेवा का भाव सदैव देश व समाज को प्रेरित करता रहेगा।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री परीस राम बेसरा व आभार प्रदर्शन जिला महामंत्री रजनीश पाणिग्रही ने किया। इस मौके पर प्रमुख रूप से योगेन्द्र पाण्डेय, रामाश्रय सिंह, सफीरा साहू, रोहित त्रिवेदी, प्रकाश झा, अविनाश श्रीवास्तव, सुरेश गुप्ता,राजेंद्र बाजपेयी, राजपाल कसेर, दिगम्बर राव, शशिनाथ पाठक, संजय चंद्राकर, अतुल सिम्हा, अभिलाष यादव,योगेश मिश्रा, सूर्यभूषण सिंह, दिनेश केजी, ब्रिजेश शर्मा, संतोष त्रिपाठी, कलावती कसेर, प्रमिला कपूर, संजय विश्वकर्मा, धनुर्जय कश्यप, जयप्रकाश पाढ़ी, पितामह नायक, शंकर राव सोनी, शेखर साहू, सतीश बाजपेयी, रामनारायण ताटी, सत्यप्रकाश गुप्ता, अनिमेष चौहान,राज पाण्डेय, भुवनेश्वर बघेल, मनोहर सेठिया, बसंती नायक,हिना खातून, अरूणेन्द्र शुक्ला, राधेश्याम सेठिया सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

Share this story