भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह छत्तीसगढ़ पहुंचे, भाजपा पदाधिकारियों ने किया स्वागत
Jan 9, 2026, 20:19 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
रायपुर 09 जनवरी (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह अपने प्रवास पर आज शुक्रवार शाम काे छत्तीसगढ़ पहुंचे। इस दौरान राजधानी रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद विमानतल पर उनका भाजपा पदाधिकारियों ने स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, प्रदेश कोषाध्यक्ष राम गर्ग, वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष राव, नरेशचंद्र गुप्ता, सीएसआईडीसी अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, प्रदेश सह कार्यालय मंत्री प्रीतेश गांधी, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नलिनीश ठोकने एवं सत्कार विभाग प्रदेश संयोजक आकाश विग मौजूद थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल

