राहुल गांधी को भगवान श्रीकृष्ण बताने पर सियासी संग्राम, भूपेश बघेल पर बरसे भाजपा सांसद संतोष पाण्डेय

WhatsApp Channel Join Now
राहुल गांधी को भगवान श्रीकृष्ण बताने पर सियासी संग्राम, भूपेश बघेल पर बरसे भाजपा सांसद संतोष पाण्डेय


राहुल गांधी को भगवान श्रीकृष्ण बताने पर सियासी संग्राम, भूपेश बघेल पर बरसे भाजपा सांसद संतोष पाण्डेय


रायपुर 11 नवंबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता व सांसद संतोष पाण्डेय ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के उस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है, जिसमें बघेल ने राहुल गांधी को श्रीकृष्ण बताया है। श्री पाण्डेय ने कहा कि बघेल के इस बयान को सुनकर उन्हें एक बार फिर उनके स्वर्गीय पूज्य पिताजी की याद आ गई, जिनके समय में भी इसी प्रकार के तर्क-कुतर्क देखने को मिलते थे।

भाजपा मुख्य प्रदेश प्रवक्ता पाण्डेय ने बुधवार काे कहा कि वह (श्री पाण्डेय स्वयं) राहुल गांधी की तुलना दुशासन, दुर्योधन या कंस से करके कंस, दुर्योधन और दुशासन का अपमान नहीं करेंगे। लेकिन, चमचागिरी की भी कोई सीमा होती है। कांग्रेस पार्टी की कार्यशैली पर निशाना साधते हुए श्री पाण्डेय ने कहा कि इंडियन नेशनल कांग्रेस में केवल चमचागिरी से ही पद, कद और प्रतिभा को मापा जाता है। श्री पाण्डेय ने इतिहास का उदाहरण देते हुए कहा कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष देवकांत बरुआ ने भी चाटुकारिता की हद पार करते हुए 'इंदिरा इज इंडिया, इंडिया इज इंदिरा' कहकर इंदिरा गांधी को भारत माता का दर्जा दे दिया था। श्री पाण्डेय ने कहा कि कहाँ योगेश्वर भगवान श्रीकृष्ण और कहाँ राहुल गांधी! बघेल को कम-से-कम एक बार सोच-समझकर अपनी बात की सीमा तय करनी चाहिए थी। दिग्विजय सिंह के शासनकाल का उल्लेख करते हुए श्री पाण्डेय ने कहा कि उस समय प्रसिद्ध कविता यह कदंब का पेड़ अगर माँ! होता यमुना तीरे, मैं भी उस पर बैठ कन्हैया बनता धीरे-धीरे तक को साम्प्रदायिक बताकर पाठ्यक्रम से हटा दिया गया था, और आज वही कांग्रेस भगवान श्रीकृष्ण के नाम का राजनीतिक उपयोग कर रही है!

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

775558 Articles

Share this story