भाजपा सरकार पहली कैबिनेट की बैठक में किसानों का दो लाख का कर्जा माफ करे : कांग्रेस

भाजपा सरकार पहली कैबिनेट की बैठक में किसानों का दो लाख का कर्जा माफ करे : कांग्रेस
WhatsApp Channel Join Now
भाजपा सरकार पहली कैबिनेट की बैठक में किसानों का दो लाख का कर्जा माफ करे : कांग्रेस


रायपुर, 12 दिसंबर (हि.स.)। कांग्रेस ने मांग किया कि भाजपा सरकार पहली कैबिनेट की बैठक में किसानों के दो लाख तक के कर्जा माफ करने की घोषणा करें। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने मंगलवार को बयान जारी कर कहा कि भाजपा के अनेकों नेताओं ने अपने चुनाव प्रचार के दौरान किसानों के कर्जमाफी करने का वायदा अपने भाषणों में किया था। इस संबंध में पाम्पलेट भी वितरित किया गया था।

उन्होंने कहा कि भाजपा नेता विजय शर्मा का चुनाव प्रचार का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल है। जिसमें वे दो लाख कर्जमाफी का वायदा कर रहे हैं। विजय शर्मा भाजपा के नवनिर्वाचित विधायक हैं, ऐसी संभावना भी बतायी जा रही है कि वे भाजपा के सरकार में उपमुख्यमंत्री बनाये जा रहे हैं। उन्होंने चुनाव के दौरान कवर्धा की जनता से अनेक जगह सभाओं में वादा किया है कि भाजपा की सरकार बनने पर दो लाख तक सारे बड़े और छोटे किसानों का कर्जा माफ किया जायेगा। अब भाजपा की सरकार बन गयी है। किसान अपेक्षा कर रहे हैं कि विजय शर्मा पहले कैबिनेट के बैठक में इस प्रस्ताव को पारित कराये कि दो लाख तक किसानों का कर्जा माफ होगा जैसा कि उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान अनेक सभा में भाजपा ने जनता से वायदा किया था।

हिन्दुस्थान समाचार/चंद्रनारायण शुक्ल

Share this story