भाजपा ने 80 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं का किया सम्मान
जगदलपुर, 05 अक्टूबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के सेवा संकल्प अभियान के तहत आज सोमवार को भाजपा पश्चिम नगर मण्डल द्वारा शहरी क्षेत्र में कार्यरत 80 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का सम्मान किया गया।
भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित इस आंगन मिलन उत्सव कार्यक्रम में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री व बस्तर जिला प्रभारी मंत्री विजय शर्मा शामिल हुये। श्री शर्मा ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं के कार्यों की सराहना करते हुये कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से शहर से लेकर दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों और महिलाओं की बेहतरी के लिये कार्य होते हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका बहनें शासन के इस पुनीत कार्य में सेतु बनकर निरंतर सेवायें देती है। जिसकी जितनी भी प्रशंसा की जाये,वह कम ही होगी।
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की राष्ट्र सेवा व जन सेवा के सफलतम 25 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी समूचे देश में सेवा संकल्प अभियान चला रही है। जिसमें आंगन मिलन उत्सव कार्यक्रम भी आंगनबाड़ी केंद्रों में मनाया जा रहा है। उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं के सतत सेवा कार्यों की सराहना की और धन्यवाद दिया।
कार्यक्रम को बस्तर सांसद महेश कश्यप, भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय एवं पश्चिम नगर मण्डल प्रभारी सफीरा साहू ने भी संबोधित किया। आंगन मिलन उत्सव कार्यक्रम में पश्चिम नगर मण्डल में संचालित 39 आंगनबाड़ी केंद्रों की सभी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं को भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन मण्डल उपाध्यक्ष सुधा मिश्रा एवं आभार प्रदर्शन पश्चिम नगर मण्डल अध्यक्ष प्रकाश झा ने किया।
इस अवसर पर आर्येंद्र सिंह आर्य, रजनीश पाणिग्रही,परीस राम बेसरा, नरसिंह राव, रामकुमारी यादव, ललिता बघेल,खेम सिंह देवांगन, अविनाश श्रीवास्तव,सुरेश गुप्ता, शशिनाथ पाठक, योगेश शुक्ला, अतुल सिम्हा, सूर्यभूषण सिंह, मायारानी बरई, गायत्री कश्यप,आशा साहू, लक्ष्मी कश्यप , ममता राणा,विभा सिंह,माधवी मण्डल, ब्रिजेश शर्मा, गीता नाग,अलका सेंगर, ब्रिजेश कपूर, योगेश पाणिग्रही, त्रिवेणी रंधारी, संजय विश्वकर्मा,लक्ष्मण झा, श्वेता बघेल, कलावती कसेर,संतोष गौर, श्यामसुंदर बघेल, उमा मिश्रा, पारूल बोथरा, पूनम सिन्हा, बसंती समरथ, नेहा धुव्र,बिजली बैद्य, यशवर्धन राव, कौशल्या क्षत्रिय, अनिमेष चौहान आदि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

