भाजपा के चुनाव प्रभारी ने कोंटा नगर पंचायत के 15 वार्डों में समीक्षा बैठक ली

WhatsApp Channel Join Now
भाजपा के चुनाव प्रभारी ने कोंटा नगर पंचायत के 15 वार्डों में समीक्षा बैठक ली


जगदलपुर, 31 अक्टूबर (हि.स.)। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव एवं प्रभारी मंत्री केदार कश्यप के दिशा निर्देश पर कोंटा नगर पंचायत चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारी काे लेकर शुक्रवार एवं शनिवार को कोंटा नगर पंचायत के सभी 15 वार्डों में बूथस्तरीय बैठकें आयोजित की गईं।

इन बैठकों में नगर पंचायत चुनाव प्रभारी रामाश्रय सिंह एवं सह प्रभारी संग्राम सिंह राणा एवं जमुना मांझी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में बूथ कमेटियों की समीक्षा, पिछले चुनाव के परिणामों का विश्लेषण तथा आगामी चुनाव में जीत सुनिश्चित करने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठकों में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। साथ ही वार्ड स्तर पर मजबूत संगठन तैयार करने और योग्य प्रत्याशियों की पहचान करने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक में सह प्रभारी जमुना मांझी, हूंगाराम मरकाम, संजय सोढ़ी, महेंद्र सिंह भदोरिया, सुभाष चतुर्वेदी, पी. विजय नायडू, सोयम मुक्का एवं कुसुमलता कवासी ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने संगठन की मजबूती, बूथ स्तर पर सक्रियता और आगामी चुनाव की तैयारियों को लेकर सुझाव दिए। बैठकों के माध्यम से भाजपा ने कोंटा नगर पंचायत के सभी 15 वार्डों में संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की दिशा में कदम बढ़ाया है।

चुनाव प्रभारी रामाश्रय सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव में सफलता प्राप्त करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पूरी ताकत के साथ काम करने की आवश्यकता है। संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की मेहनत से जीत निश्चित होगी। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी चुनाव में नगर पंचायत अध्यक्ष के साथ ही सभी 15 वार्डों में भाजपा के पार्षद प्रत्याशी विजयी होंगे।

चुनाव सह प्रभारी संग्राम सिंह राणा ने कहा कि चुनाव में अच्छे और योग्य प्रत्याशियों की पहचान करना बेहद जरूरी है। केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभानी होगी। उन्होंने विशेष रूप से महिला कार्यकर्ताओं से आगे आकर संगठन के कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाने और चुनावी अभियान को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

बैठक में नूपुर वैदिक, कोरसा सन्नू, सेमल नरेश, कट्टम वेंकटेश, वेट्टी अनिल, पोडियम बंजारी, बालराजू मतीन, बलिराम नायक, देवशीष रॉय, थानेश्वर दास, मड़कम भीमा, नक्का आनंद कुमार, जी. पवन कुमार, चंद्रशेखर, सलवन रामू, समीर कार्तिनया, नरेंद्र सरकार, टी. शिवा, नीलीवंशी कृष्णा, अरविंद गुप्ता, धनंजय, जी. साईं रेड्डी, राजेश सरकार, उदय राज सिंह, सूर्यकांत सिंह, दिलीप पेद्दी, पी. गणेश, बोगम अन्नू, पार्वती सेमल, पी. रामूडु, गंगी सोयम, शोभम गन्दामी, टी. विजेंद्र सिंह, मांडवी रवि, अमितेश सिंह, गुज्जु कृष्णा रेड्डी, पार्वती प्रधानी, पूर्ण चंद नायडू, नीली सतीश कुमार, मड़कम बाबूराव, पी. कुमारी, जी. रवि संतोष, श्रीनिवास राव विभिदी, उपेंद्र सिंह चौहान, आर. मुरली, पुल्ली गोलू, मुरली कृष्णा, जी. वेंकट रमणा रेड्डी, रेवू सतीश एवं रऊफ खान सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

769943 Articles

Share this story