भाजपा ने छग में नगरीय निकाय चुनाव के लिए नियुक्त किए प्रभारी
रायपुर 10 मई (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के निर्देश पर भाजपा ने नगरीय निकाय चुनाव के लिए अपने प्रभारियों की सूची जारी कर दी है।
आज रविवार काे भाजपा द्वारा जारी सूची के मुताबिक छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव नगर पंचायत बम्हनीडीह जिला सक्ती के चुनाव प्रभारी होंगे । सूरजपुर जिला के नगर पंचायत शिवनंदनपुर के लिए जिला सहकारी बैंक बिलासपुर के अध्यक्ष रजनीश सिंह व नगर पंचायत पलारी जिला बालोद के लिए छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड के अध्यक्ष नीलू शर्मा व नगर पंचायत सहसपुर लोहारा जिला कबीरधाम के लिए अपेक्स बैंक के अध्यक्ष केदार नाथ गुप्ता प्रभारी नियुक्त किया गया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल

