कोरबा : भाजपा महापौर प्रत्याशी श्रीमती संजू देवी राजपूत ने सपरिवार किया मतदान

WhatsApp Channel Join Now
कोरबा : भाजपा महापौर प्रत्याशी श्रीमती संजू देवी राजपूत ने सपरिवार किया मतदान


कोरबा, 11 फरवरी (हि. स.)। कोरबा जिले में भाजपा महापौर प्रत्याशी श्रीमती संजू देवी राजपूत ने परिवार के सदस्यों के साथ कोतवाली के सामने थाना स्कूल के बूथ में मतदान किया। मतदान करने से पूर्व श्रीमती राजपूत ने माँ सर्वमंगला मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया।

मतदान करने पश्चात मीडिया से चर्चा करते हुए श्रीमती राजपूत ने कहा की कोरबा शहर के मतदाता भाई बहन कोरबा के स्वर्णिम कल के लिए मोदी की गारंटी और विष्णु के सुशासन को चुनने जा रहे हैं। अटल विश्वास पत्र पर बटन दबाने जा रहे हैं। श्रीमती राजपूत ने कहा की आज सभी वार्डों से मतदाताओं के बीच मतदान को लेकर जबरदस्त उत्साह नजर आ रहा है। निश्चित तौर पर कोरबा निगम में इस बार बदलाव होने जा रहा है।

हिन्दुस्थान समाचार / हरीश तिवारी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

783924 Articles

Share this story