भाजपा की बस्तर विधानसभास्तरीय बैठक में कार्यकर्ताओं को जनता से जुड़ने पर जोर

WhatsApp Channel Join Now
भाजपा की बस्तर विधानसभास्तरीय बैठक में कार्यकर्ताओं को जनता से जुड़ने पर जोर


जगदलपुर, 28 नवंबर (हि.स.)।भारतीय जनता पार्टी संगठन को धार देने और कार्यकर्ताओं को जनता से जुड़कर ज़मीनी स्तर पर कार्य करने में सक्रिय करने के उद्देश्य से लगातार बड़ी बैठकें कर रही है। शनिवार को बस्तर विधानसभास्तरीय कार्यकर्ताओं की संगठनात्मक बैठक ग्राम मूली में आयोजित हुई।

बैठक में कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश लाटिया ,बस्तर विधानसभा प्रभारी श्रीनिवास राव मद्दी, पूर्व विधायक डा. सुभाऊ कश्यप, सह प्रभारी श्रीनिवास मिश्रा, भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय प्रमुखता से शामिल हुए और कार्यकर्ताओं से कमर कसकर बस्तर विधानसभा में भाजपा की जीत का लक्ष्य निर्धारित कर प्राणप्रण से कार्य में जुटने आह्वान किया। बैठक में संगठन को सशक्त बनाने व जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिकाधिक जनता तक कार्यकर्ताओं द्वारा पहुंचाने पर ज़ोर दिया गया।

कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार है। कार्यकर्ता ही भाजपा की ताकत है। जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ क्षेत्र की जनता को मिले, इसके लिए भाजपा के कार्यकर्ता कर्मठता के साथ जनता से संवाद स्थापित करें, जनता से जुड़े। संगठन को और मजबूत बनाने में योगदान दें।

बस्तर विधानसभा प्रभारी श्रीनिवास राव मद्दी ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं से निरंतर सक्रिय रहने और बस्तर विधानसभा में भाजपा की विजय का लक्ष्य साध कर योजनाबद्ध रूप से कार्य करने कहा। बैठक को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश लाटिया,पूर्व विधायक डा सुभाऊ कश्यप, भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने भी संबोधित किया।

बैठक में प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष नरसिंह राव, सफीरा साहू, ललिता बघेल, जिला महामंत्री परीस बेसरा, योगेश ठाकुर,संतोष बघेल, विनय सोना, रोहित त्रिवेदी, जनपद अध्यक्ष सोनवारी भद्रे सहित विधानसभा के सभी मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, मोर्चा के अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रभारी ,संयोजक-सहसंयोजक, बूथ अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

784915 Articles

Share this story