“लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ” विधानसभा स्तरीय संगोष्ठी से सीधा संवाद कर रही भाजपा

WhatsApp Channel Join Now
“लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ” विधानसभा स्तरीय संगोष्ठी से सीधा संवाद कर रही भाजपा


जगदलपुर, 05 नवंबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ कार्यक्रम के तहत जिले में विधानसभा स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन कर जनता से संवाद स्थापित कर रही है। आज गुरूवार को भाजपा द्वारा चित्रकोट विधानसभा में ग्राम तोकापाल में एवं बस्तर विधानसभा में ग्राम मूली में लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ विधानसभा स्तरीय संगोष्ठी आयोजित की गयी।

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को अक्षुण्ण बनाये रखना और देश में अराजकता फैलाने वाले अराजक स्वार्थी तत्वों से सचेत रहना आवश्यक है। देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था की हत्या करने का कुत्सित प्रयास कांग्रेस व विपक्षी दलों द्वारा किया जा रहा है। झूठ व भ्रम का वातावरण बनाकर देश को अशांत करके षड़यंत्र हो रहा है।

श्री पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश का सुशासन और विकास विपक्षी राजनीतिक दलों को रास नहीं आ रहा। देश में सत्तासीन होने के अंधे लालच में कांग्रेस लोकतांत्रिक मूल्यों को कुचलने की कोशिश कर रही है, जो हमेशा कांग्रेस का चाल चरित्र रहा है। ऐसे देश विरोधी तत्वों से सजग रहने जन जागरूकता आवश्यक है। संगोष्ठी को पूर्व विधायक बैदूराम कश्यप, योगेन्द्र पाण्डेय, जिला महामंत्री रजनीश पाणिग्रही, जिला उपाध्यक्ष नरसिंह राव ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिपं उपाध्यक्ष बलदेव मण्डावी, जनपद अध्यक्ष रामबती मण्डावी,मानकदई कश्यप, चंद्रभान कश्यप, कामदेव बघेल, रुक्मणी कश्यप, संपत्ति नाग, रितेश जोशी, बसंत कश्यप,फूल सिंह सेठिया, नारायण ठाकुर, मण्डल अध्यक्ष सोमारू कश्यप,मन्तु कश्यप, सुनील कोर्रामी, संतोष बघेल, नरसिंह ठाकुर,भरत कश्यप आदि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, ग्रामवासी मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

773047 Articles

Share this story