महाराजा प्रवीर चंद्र भंजदेव की हत्या के लिए कांग्रेस जिम्मेदार : कौशिक

WhatsApp Channel Join Now
महाराजा प्रवीर चंद्र भंजदेव की हत्या के लिए कांग्रेस जिम्मेदार : कौशिक


रायपुर, 25 जून (हि.स.)। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने बस्तर के पूर्व महाराजा प्रवीर चंद भंजदेव के 94 वें जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि, बस्तर के प्रेरक प्रखर और प्रेरणादायी महाराजा प्रवीर चंद भंजदेव की हत्या के पीछे किसका हाथ सब जानते हैं। उनके हत्या को लेकर इतने वर्षों के बाद में पर्दा नहीं उठ सका है।

उन्होंने कहा कि 25 मार्च 1966 के उस रात को हम नहीं भूल सकते हैं जब महाराजा प्रवीर चंद भंजदेव की निर्मम हत्या किसके इशारे पर की गई थी। इसके लिए उस समय भी कांग्रेस सरकार जिम्मेदार है।इस नरसंहार में बस्तर के कई आदिवासियों के हत्या कर दी गई थी। यह आजादी के बाद देश की पहली राजनैतिक हत्या की घटना थी।जिसमें हमने महाराजा प्रवीरचंद भंजदेव के साथ कई बस्तरवासियों को खोया है।

जिस पर आज भी कांग्रेस मौन है। उस शहादत को बस्तर और पूरा प्रदेश कभी नहीं भूल सकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस इस पर हमेशा की तरह चुप्पी साधे बैठे हुई है। कांग्रेस इस पूरे घटना को लेकर हमेशा पर्दा डालने का काम करती है।जिस सत्य को बस्तरवासियों के साथ ही देश की जनता जानना चाहती हैं। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कौशिक ने कहा कि कभी भी कांग्रेस को बस्तर की चिंता नहीं रही हैै। हमेशा से ही कांग्रेस बस्तर को वोट बैंक समझते आई है और हमेशा से ही वोट बैंक के लिये बस्तरवासियों के भावना से खेलती रही है।

हिन्दुस्थान समाचार/ गायत्री प्रसाद

Share this story