बीजापुर : भाजपा ने जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मनाई जयंती

WhatsApp Channel Join Now
बीजापुर : भाजपा ने जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मनाई जयंती


बीजापुर, 06 जुलाई (हि.स.)। भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं प्रखर राष्ट्रवादी विचारक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर आज साेमवार काे भाजपा कार्यालय अटल सदन में श्रद्धापूर्वक पुष्पांजलि अर्पित कर उनका जन्मदिवस मनाया गया।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके राष्ट्रसेवा, एकात्म भारत और जनहित के लिए किए गए योगदान को स्मरण किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने “श्यामा प्रसाद मुखर्जी अमर रहें” के नारे भी लगाए। इसके पश्चात कार्यालय के सामने पौधा रोपण किया गया ।

इस दाैरान भाजपा जिला अध्यक्ष घासी राम नाग, पूर्व जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश सदस्य श्रीनिवास मुदलियार, मंडल अध्यक्ष अशोक राव, भाजपा जिला महामंत्री संजय लुक्कड़, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष उर्मिला तोकल, पार्षद बसंती लिंगम, फुलचंद गागड़ा, युवा मोर्चा अध्यक्ष हरिहर साहनी, संदीप तेलम, नगर पालिका उपाध्यक्ष भुवन सिंह चौहान, पार्षद हितेश साहनी तथा मंडल महामंत्री सुरेश परता गिरी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

Share this story