जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में मनाई गई बिरसा मुंडा जयंती

WhatsApp Channel Join Now
जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में मनाई गई बिरसा मुंडा जयंती


जगदलपुर, 15 नवंबर (हि.स.)। धरती आबा बिरसा मुंडा की जयंती (जनजातीय गौरव दिवस) के अवसर पर क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों में भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। 15 नवंबर को आयोजित इन कार्यक्रमों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

इस विशेष अवसर पर ग्राम पंचायत भानपुरी, ग्राम पंचायत पिपलावंड, ग्राम पंचायत छोटे आमाबाल, बालेंगा, लामकेर, चेराकुर, ग्राम पंचायत छापर भानपुरी आदि में भगवान बिरसा मुंडा के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों और वक्ताओं ने वीर बिरसा मुंडा के जीवन, उनके संघर्ष और आदिवासी समाज के उत्थान में दिए गए अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला। ग्राम पंचायत पिपलावंड और छोटे आमाबाल में जनप्रतिनिधियों की विशेष मौजूदगी में ग्रामीणों ने पूरे उत्साह और हर्षोल्लास के साथ इस दिवस को मनाया।

वहीं, ग्राम पंचायत छापर भानपुरी में जनजातीय गौरव दिवस के रूप में आयोजित कार्यक्रम में समाज की संस्कृति और गौरवशाली इतिहास को याद किया गया। उक्त सभी ग्राम पंचायतों में आयोजित इन आयोजनों के माध्यम से भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों को आत्मसात करने और समाज के विकास में सहभागी बनने का संकल्प लिया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

777689 Articles

Share this story