छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय आज दिल्ली में जनजातीय सांस्कृतिक समागम में होंगे शामिल
रायपुर 24 मई (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के दिल्ली प्रवास का आज दूसरा दिन है। मुख्यमंत्री आज रविवार को दिल्ली में आयोजित जनजातीय सांस्कृतिक समागम में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है।
दिल्ली के लाल किला मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से जनजातीय समाज के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे। कार्यक्रम को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह संबोधित करेंगे।
मुख्यमंत्री साय अपने दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय नेताओं से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ के विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा राज्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा करेंगे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल

