कलेक्टर 23 अप्रैल को लेंगे निर्माण एजेंसियों की समीक्षा बैठक
Apr 22, 2026, 15:10 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
बिलासपुर22 अप्रैल (हि.स.)। कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में जिले की समस्त निर्माण एजेंसियों की समीक्षा बैठक 23 अप्रैल को शाम 5:30 बजे मंथन सभा कक्ष में आयोजित की गई है।
जारी आदेश के अनुसार बैठक में नगर निगम, जिला पंचायत, लोक निर्माण विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, सिंचाई विभाग, सीजीएमएससी, एनटीपीसी सीपत सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे। कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि सभी विभाग प्रमुख अपने-अपने विभाग के सब इंजीनियरों सहित बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें, ताकि निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की जा सके।
हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल

