बोलेरो की ठोकर से बाइक चालक की दर्दनाक मौत, पत्नी घायल

WhatsApp Channel Join Now
बोलेरो की ठोकर से बाइक चालक की दर्दनाक मौत, पत्नी घायल


बोलेरो की ठोकर से बाइक चालक की दर्दनाक मौत, पत्नी घायल


धमतरी, 27 मई (हि.स.)। तेज रफ्तार बोलेरो वाहन का टायर फटने से अनियंत्रित होकर हाईवे में बोलेरो चालक ने एक बाइक चालक को जबरदस्त ठोकर मार दिया। हादसा में बाइक चालक पति की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई है, उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 27 मई को ग्राम अछोटा निवासी इंद्रेश निर्मलकर अपनी पत्नी शशि निर्मलकर के साथ बाइक में छाती की ओर जा रहा था, तभी रायपुर की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार बोलेरो वाहन का टायर हाईवे में फट गया और गागरा पुल के पास अनियंत्रित बोलेरो ने पति-पत्नी सवार बाइक को जबरदस्त ठोकर मार दिया। हादसा में बाइक चालक इंद्रेश निर्मलकर की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पत्नी शशि निर्मलकर गंभीर रूप से घायल हो गई।

इस घटना के बाद वहां लोगों की भीड़ लग गई। सड़क दुर्घटना की खबर मिलते ही वरदान एंबुलेंस के शिवा प्रधान मौके पर पहुंचे और घायल महिला व मृतक को जिला अस्पताल धमतरी पहुंचाया। इस मामले की जांच में पुलिस जुट गई है। पुलिस ने आरोपित बोलेरो चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।

हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा

Share this story