केशकाल घाट में पत्थर से टकराई बाइक, दो युवकाें की मौके पर हुई मौत

WhatsApp Channel Join Now
केशकाल घाट में पत्थर से टकराई बाइक, दो युवकाें की मौके पर हुई मौत


काेंड़ागांव, 19 अक्टूबर (हि.स.)। बस्तर संभाग के प्रवेश द्वार कहे जाने वाले केशकाल घाट में आज साेमवार काे एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। अपनी बाईक से जगदलपुर की ओर जा रहे दोनों युवक घाट के नीचे मंदिर के पास स्थित मोड़ पर पत्थर से टकरा गए।हादसा इतना गंभीर था कि दोनों युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पर पुलिस माैके पर पंहुचकर मामले की जांच कर रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान संदीप कुंजाम (24 वर्ष) एवं पुटमी मटकाम (21 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों धमतरी जिले के केरेगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चनागांव के निवासी थे। दोनों युवक अपने गांव से दोपहिया वाहन पर सवार होकर जगदलपुर की ओर निकले थे। इसी दौरान केशकाल घाट के नीचे मंदिर के पास स्थित मोड़ पर उनका वाहन पत्थर से टकरा गया। इस दुर्घटना में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

केशकाल घाट अपनी घुमावदार सड़क और ढलान के लिए जाना जाता है। घाट मार्ग पर वाहन चालकों को विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता होती है। ऐसे में मंदिर के नीचे स्थित मोड़ पर हुई इस दुर्घटना ने एक बार फिर घाट मार्ग पर सुरक्षित यात्रा की अहमियत को सामने ला दिया है। हालांकि, दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई, वाहन की गति कितनी थी और सड़क पर मौजूद पत्थर से टकराने की वास्तविक वजह क्या रही, इसकी पुलिस जांच कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

763700 Articles

Share this story