बीजापुर में वाहन चालकों ने शुरू किया ‘स्टेयरिंग छोड़ो आंदोलन

WhatsApp Channel Join Now
बीजापुर में वाहन चालकों ने शुरू किया ‘स्टेयरिंग छोड़ो आंदोलन


बीजापुर , 12 नवंबर (हि.स.)। जिले के वाहन चालकों की विभिन्न मांगों को लेकर 12 नवंबर से ‘स्टेयरिंग छोड़ो आंदोलन’ शुरू किया गया है। इसी कड़ी में बीजापुर में ऑल छत्तीसगढ़ चालक एसोसिएशन एवं जिला चालक एवं मोटर परिवहन संघ के बैनर तले वाहन चालकों ने एकजुट होकर आंदोलन का समर्थन किया और अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। आंदोलन के माध्यम से वाहन चालकों ने सरकार से चालक सुरक्षा कानून लागू करने, ड्राइवर आयोग का गठन करने तथा छत्तीसगढ़ राज्य में फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस पर रोक लगाने सहित अन्य मांगें उठाई हैं।

ऑल छत्तीसगढ़ ड्राइवर एसोसिएशन के बैनर पर अनिश्चितकालीन ‘स्टेयरिंग छोड़ो आंदोलन’ का ऐलान किया गया है। इस आंदोलन में बस, एंबुलेंस, ऑटो, टैक्सी, ट्राला, ट्रक और ट्रैक्टर सहित विभिन्न प्रकार के व्यावसायिक वाहन चालकों को शामिल होने का आह्वान किया गया है। वाहन चालकों का कहना है कि परिवहन व्यवस्था में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है, लेकिन इसके बावजूद चालकों की सुरक्षा, सामाजिक सम्मान और अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ऐसे में उनकी मांगों को गंभीरता से लेते हुए सरकार को ठोस निर्णय लेना चाहिए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

776091 Articles

Share this story