बीजापुर के नए एसपी उमेश प्रसाद गुप्ता ने संभाला कार्यभार

WhatsApp Channel Join Now
बीजापुर के नए एसपी उमेश प्रसाद गुप्ता ने संभाला कार्यभार


बीजापुर, 27 जुलाई (हि.स.)। भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी उमेश प्रसाद गुप्ता ने आज सोमवार को बीजापुर जिले के नए पुलिस अधीक्षक के रूप में अपना कार्यभार ग्रहण किया।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचने पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। गुप्ता इससे पूर्व रायपुर मध्य जोन में पुलिस उपायुक्त डीसीपी के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। प्रशासनिक एवं पुलिसिंग के क्षेत्र में उनके अनुभव को देखते हुए उनके नेतृत्व में जिले में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ होने की उम्मीद जताई जा रही है।

कार्यभार ग्रहण करने के बाद पुलिस अधीक्षक उमेश प्रसाद गुप्ता ने जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से जिले की कानून-व्यवस्था, सुरक्षा संबंधी चुनौतियों तथा पुलिसिंग से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रारंभिक चर्चा की और बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने पर बल दिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

Share this story