बीजापुर विधायक ने जेसीबी-ट्रैक्टर से खुद कराई  जर्जर सड़क की मरम्मत

WhatsApp Channel Join Now
बीजापुर विधायक ने जेसीबी-ट्रैक्टर से खुद कराई  जर्जर सड़क की मरम्मत


बीजापुर, 10 सितंबर (हि.स.)। जिले के भोपालपटनम क्षेत्र में बारिश के कारण बदहाल हुई सड़क की मरम्मत के लिए बीजापुर विधायक विक्रम मांडवी गुरुवार को स्वयं मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की शिकायत पर विधायक ने सड़क का जायजा लिया और जेसीबी व ट्रैक्टर की मदद से तत्काल मरम्मत कार्य शुरू कराया।

भोपालपटनम से बारेगुड़ा जाने वाला मार्ग बारिश के कारण बुरी तरह जर्जर हो गया था। सड़क खराब होने से ग्रामीणों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों ने सड़क की मरम्मत के लिए कई बार शासन-प्रशासन से गुहार लगाई थी, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया।

विधायक मांडवी ने मौके पर पहुंचकर सड़क की स्थिति देखी और जेसीबी तथा ट्रैक्टर से सड़क को समतल कर आवागमन योग्य बनाने का काम शुरू कराया। इस दौरान विधायक स्वयं सड़क पर मौजूद रहे और मरम्मत कार्य की निगरानी करते नजर आए।

मरम्मत कार्य के दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य बसंत राव ताटी सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। ग्रामीणों ने विधायक द्वारा मौके पर पहुंचकर तत्काल सड़क मरम्मत शुरू कराने पर राहत की उम्मीद जताई है।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

Share this story