बीजापुर जिले में सामान्य से कम बारिश

WhatsApp Channel Join Now
बीजापुर जिले में सामान्य से कम बारिश


बीजापुर जिले में सामान्य से कम बारिश


बीजापुर, 06 जुलाई (हि.स.)। कलेक्टर कार्यालय (भू-अभिलेख शाखा) द्वारा जारी 5 जुलाई 2026 की वर्षा रिपोर्ट के अनुसार बीजापुर जिले में अब तक 257.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है, जो पिछले 10 वर्षों के औसत 312.7 मिमी का 82.5 प्रतिशत है। जिले में 1 जून से 5 जुलाई तक कुल 1547.5 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।

तहसीलवार आंकड़ों के अनुसार कुटरू तहसील में सामान्य से अधिक 109.1 प्रतिशत वर्षा दर्ज की गई है, जबकि भैरमगढ़ में 99.3 प्रतिशत वर्षा हुई। दूसरी ओर उसूर तहसील में केवल 95.6 मिमी वर्षा दर्ज हुई है, जो सामान्य का मात्र 35 प्रतिशत है और जिले में सबसे कम है।

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

Share this story