बीजापुर कलेक्टर ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनीत रोशनी व मधु को किया प्रोत्साहित
बीजापुर, 06 नवंबर (हि.स.)। जिले की बेटियों रोशनी कुडियम और मधु कुडियम ने अपनी मेहनत, लगन और खेल प्रतिभा के दम पर जिले का नाम रोशन किया है। अंबिकापुर में आयोजित 26वीं राज्य स्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिता के अंडर-19 बालिका बैडमिंटन वर्ग में दोनों खिलाडिय़ों ने स्वर्ण पदक हासिल किया। इस शानदार प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। बीजापुर कलेक्टर विश्वदीप ने रोशनी और मधु को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करने के लिए प्रोत्साहित किया।
जिले में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग द्वारा लगातार प्रशिक्षण, मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन दिया जा रहा है। दोनों खिलाडिय़ों की इस उपलब्धि में प्रशिक्षकों के समर्पण और प्रशासन के सहयोग की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।साधारण परिवारों से आने वाली दोनों खिलाडिय़ों ने सीमित संसाधनों के बावजूद नियमित अभ्यास, अनुशासन और कड़ी मेहनत से यह उपलब्धि हासिल की है। वे बीजापुर स्पोट्र्स अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। उनकी सफलता जिले की अन्य उभरती खेल प्रतिभाओं के लिए प्रेरणा बनी है। इस अवसर पर बीजापुर स्पोट्र्स अकादमी के प्रभारी एवं डिप्टी कलेक्टर आदित्य कुमार कुंजाम, जिला शिक्षा अधिकारी राजेश पांडेय, सहायक खेल अधिकारी डी. सुबैया और बैडमिंटन प्रशिक्षक कमलेश्वरी निषाद उपस्थित रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

