बीजापुर में बस्तर फाईटर के जवान ने स्वयं को गोली मारकर की आत्महत्या

WhatsApp Channel Join Now
बीजापुर में बस्तर फाईटर के जवान ने स्वयं को गोली मारकर की आत्महत्या


बीजापुर में बस्तर फाईटर के जवान ने स्वयं को गोली मारकर की आत्महत्या


बीजापुर, 12 मई (हि.स.)। जिला मुख्यालय में थाना बीजापुर के पास सोमवार रात करीब 9:30 बजे रक्षित केंद्र में पदस्थ बस्तर फाईटर का एक आरक्षक दिलीप तेलम निवासी ग्राम मुर्दोण्डा ने अपनी सर्विस राइफल से स्वयं को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। थाना बीजापुर के पास अचानक हुई फायरिंग की आवाज से आस-पास के लोग सहम गए और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। घटना के बाद पुलिस लाइन और विभागीय कर्मचारी साथी जवान के इस घटना से स्तब्ध हैं। बताया जा रहा है कि आरक्षक दिलीप तेलम लंबे समय से रक्षित केंद्र में पदस्थ था और अपनी ड्यूटी नियमित रूप से निभा रहा था।पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक रक्षित केंद्र में तैनात आरक्षक दिलीप तेलम मोटर साइकिल से थाना बीजापुर की ओर आ रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार थाना के समीप पहुंचते ही उसने अपनी सर्विस राइफल निकाली और दो राउंड फायर किए। इसके बाद उसने स्वयं को गोली मार ली। गोली लगते ही वह सड़क पर गिर पड़ा। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों और स्थानीय लोगों ने तत्काल उसे संभालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।घटना की सूचना मिलते ही जिले के पुलिस अधीक्षक समेत वरिष्ठ अधिकारी तत्काल घटनास्थल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। मौके को घेरकर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने आस-पास मौजूद लोगों से पूछताछ भी की है। प्रथम दृष्टया मामले में पारिवारिक तनाव को आत्महत्या की वजह माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जवान के सहकर्मियों और परिजनों से पूछताछ के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।बीजापुर थाना कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, आज मंगलवार काे पोस्टमार्टम के बाद जवान के शव परिजनाें काे साैंप दिया गया । पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

Share this story