मुंगेली : बिहान मिशन भर्ती: कौशल परीक्षा व साक्षात्कार 10 अगस्त को

WhatsApp Channel Join Now

मुंगेली, 05 अगस्त (हि.स.)। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) अंतर्गत क्षेत्रीय समन्वयक एवं विकासखंड परियोजना प्रबंधक के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया अंतर्गत प्राप्त आवेदनों की जांच तथा दावा-आपत्ति के निराकरण के उपरांत पात्र अभ्यर्थियों की अंतिम सूची जारी कर दी गई है।

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि, क्षेत्रीय समन्वयक पद के लिए लिखित कौशल परीक्षा एवं साक्षात्कार का आयोजन 10 अगस्त 2026 को प्रातः 10 बजे से किया जाएगा। वहीं विकासखंड परियोजना प्रबंधक पद के लिए भी 10 अगस्त 2026 को जिला पंचायत संसाधन केंद्र, मुंगेली में साक्षात्कार आयोजित होगा। पात्र अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि एवं समय पर सभी आवश्यक मूल दस्तावेज एवं उनकी स्वप्रमाणित प्रतियों के साथ उपस्थित होने कहा गया है। सूची, साक्षात्कार एवं परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी जिले की वेबसाइट https://mungeli.gov.in/तथा जिला पंचायत के सूचना पटल पर उपलब्ध है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गायत्री प्रसाद धीवर

Share this story