कांकेर के भूपेंद्र नाग को भाजयुमो का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया
Oct 21, 2026, 18:32 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
कांकेर, 21 अक्टूबर (हि.स.)। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के निर्देश पर मंगलवार की देर रात जारी नियुक्ति सूची में छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के रहने वाले भूपेंद्र नाग को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। भूपेंद्र नाग इससे पहले छत्तीसगढ़ भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रह चुके हैं।
प्रदेश स्तर पर संगठन में जिम्मेदारी निभाने के बाद अब उन्हें राष्ट्रीय टीम में जगह मिली है। कांकेर के रहने वाले नाग की नियुक्ति से छत्तीसगढ़ को भाजयुमो की राष्ट्रीय टीम में प्रतिनिधित्व मिला है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

