पं. दीनदयाल उपाध्याय वार्ड 41 व तात्यापारा वार्ड 37 में वृहद नाला व शेड निर्माण कार्य का भूमि पूजन

WhatsApp Channel Join Now
पं. दीनदयाल उपाध्याय वार्ड 41 व तात्यापारा वार्ड 37 में वृहद नाला व शेड निर्माण कार्य का भूमि पूजन


रायपुर, 26 मई (हि.स.)। संसदीय सचिव एवं विधायक विकास उपाध्याय ने शुक्रवार सुबह पं. दीनदयाल उपाध्याय वार्ड क्र.41 अंतर्गत डीडी नगर स्थित सेंचुरी कॉलोनी में वृहद नाले के निर्माण कार्य हेतु स्थानीय रहवासियों के हाथों भूमिपूजन करवाया। साथ ही आमजनों से जनसंपर्क कर उनके आस-पास के कार्यों का जायजा लिया। इसके बाद वे तात्यापारा वार्ड क्र.37 अंतर्गत पहुंचकर प्रसिद्ध अग्रसेन चौक में शेड निर्माण कार्य हेतु भूमि पूजन वहाँ के व्यापारियों से कराया। विधायक विकास उपाध्याय के साथ उक्त निर्माण कार्यों के भूमि पूजन के दौरान नगर निगम रायपुर के जोन अधिकारी भी उपस्थित थे, जिन्हें विकास उपाध्याय ने उच्च गुणवत्ता के साथ निर्माण करने निर्देशित किया है।

उपाध्याय ने कहा कि, लगातार पश्चिम क्षेत्रवासियों के हित में विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं साथ ही साथ जल्द से जल्द कार्य पूर्ण कराने को लेकर कार्य किया जा रहा है। कहीं रोड, नाली तो कहीं सामाजिक एवं जनहित भवनों का निर्माण, तो कहीं आम जनमानस की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति पूर्ण हो रही है और तो और विद्युतीकरण कार्य को प्राथमिकता से करने का प्रयास किया जा रहा है।

इस अवसर पर वार्ड के वरिष्ठ कांग्रेसी सौमित्र मिश्रा, आरती उपाध्याय, संगीता दुबे, धीरज बैस, बंटी गरचा, पम्मी दुबे, मन्नू वाजपेई, संजीव नायडू, योगेश दीक्षित, संदीप सिरमोर, मनीराम साहू, रितेश त्रिपाठी, हरीश साहू, दिनेश फूटान, देव कुमार साहू, सोनू साहू, सावित्री दीदी, मुकेश विश्वकर्मा, हरीश साहू मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/ गायत्री प्रसाद

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story