भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक 22 व 23 नवंबर को
रायपुर, 21 नवम्बर (हि. स.)। भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक 22 एवं 23 नवंबर को भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आहूत की गई है।
युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा, भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हेमांग जोशी, प्रदेश सरकार के मंत्रीगण, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिया सहित बड़ी संख्या में भाजयुमो पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। बैठक में संगठनात्मक विषयों, आगामी कार्यक्रमों एवं कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा होगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / गायत्री प्रसाद धीवर

