भानुप्रतापपुर पुलिस को मिलेगा नया थाना भवन, एसपी ने किया निरीक्षण

WhatsApp Channel Join Now
भानुप्रतापपुर पुलिस को मिलेगा नया थाना भवन, एसपी ने किया निरीक्षण


कांकेर, 29 नवंबर (हि.स.)। जिले के भानुप्रतापपुर थाना जल्द ही अपने नए भवन से संचालित होगा। वर्तमान पुराने थाना भवन को तोड़कर हटाने की तैयारी है, वहीं नए थाना भवन का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। नए भवन में थाना संचालित होने से पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बेहतर कार्यस्थल के साथ आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। नवनिर्मित भवन में शिफ्टिंग की प्रक्रिया पूरी होने के बाद भानुप्रतापपुर थाना नए परिसर से अपनी सेवाएं शुरू करेगा।

इसी सिलसिले में पुलिस अधीक्षक निखिल अशोक राखेचा ने रविवार काे भानुप्रतापपुर थाना परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुराने थाना भवन और नवनिर्मित भवन का जायजा लिया। नए भवन में पुलिस विभाग के कामकाज को व्यवस्थित रूप से संचालित करने तथा आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर निरीक्षण किया गया। वर्तमान में संचालित पुरानी थाना बिल्डिंग को हटाकर नए भवन में पुलिस विभाग का कामकाज शुरू किया जाएगा। लंबे समय से पुराने भवन में संचालित हो रहे थाने को अब नया और बेहतर परिसर मिलने जा रहा है। इससे पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने दैनिक कार्यों के निष्पादन में सहूलियत मिलेगी। वहीं थाना पहुंचने वाले फरियादियों और आम नागरिकों को भी बेहतर वातावरण उपलब्ध हो सकेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

785351 Articles

Share this story