रिहायशी क्षेत्र में पहुंचा भालू, रेस्क्यू कर पकड़ा गया

WhatsApp Channel Join Now
रिहायशी क्षेत्र में पहुंचा भालू, रेस्क्यू कर पकड़ा गया


रिहायशी क्षेत्र में पहुंचा भालू, रेस्क्यू कर पकड़ा गया


रिहायशी क्षेत्र में पहुंचा भालू, रेस्क्यू कर पकड़ा गया


रिहायशी क्षेत्र में पहुंचा भालू, रेस्क्यू कर पकड़ा गया


धमतरी, 03 मई (हि.स.)। जंगल से भटक कर एक मादा भालू आज अलसुबह कलेक्ट्रेट कार्यालय रोड पहुंच गया। राहगीरों व कालोनीवासियों की नजर पड़ी, तो झाड़ियों में छिप गया। भालू आने की खबर से कालोनीवासियों व राहगीरों की चिंता बढ़ गई। इस मार्ग में यहां अचानक भालू आने की खबर से पुलिस व वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। बिना लेटलतीफी के अधिकारी-कर्मचारियों की टीम यहां पहुंची। वहीं रायपुर से भालू पकड़ने ट्रेंकुलाइजर की टीम को बुलाया गया। रेस्क्यू कर कड़ी मशक्कत के बीच भालू को पकड़ा, तब जाकर लोगों और अधिकारियों की टीम ने राहत महसूस की।

कलेक्ट्रेट व एसपी कार्यालय रोड में हर रोज की तरह तीन मई की अलसुबह से लोग मार्निंगवाक पर निकले और चल रहे थे, तभी इस मार्ग में भटगांव क्षेत्र से भटककर एक भालू सड़क से होकर आ रहा था, तो राहगीरों व लोगों में हड़कंप मच गया। इधर-उधर भागकर अपनी जान बचाई। लोगों का सामना भालू से हुआ, तो भालू सड़क किनारे एक खाली प्लाट के झाड़ियों में घुस गया और विचरण करने लगा। कलेक्ट्रेट व एसपी कार्यालय समेत गौरीनगर कालोनी क्षेत्र में भालू आने की खबर सार्वजनिक हुई, तो लोग यहां देखने पहुंचने लगे। किसी तरह खबर पुलिस व वन विभाग तक पहुंची, तो अधिकारी-कर्मचारियों की टीम यहां तत्काल पहुंचे और सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने लोगों की भीड़ को हटाया और इस मार्ग में लोगों व राहगीरो की आवाजाही कुछ समय के लिए बंद कर दिया। इधर भालू को पकड़ने वन विभाग ने रायपुर से ट्रेंकुलाइजर टीम को बुलाया। टीम के धमतरी पहुंचते ही भालू को पकड़ने रेस्क्यू शुरू हो गई। आसपास क्षेत्र को खाली कराकर व अधिकारी-कर्मचारियों की सुरक्षा के बीच झाड़ियों में छिपे भालू को ट्रेंकुलाइजर से बेहोश किया गया। इसके बाद भालू को पकड़ा गया।

भालू को पिंजरे वाले वाहन में सुरक्षित डालकर ले गए। उपचार के एक घंटे तक ट्रीटमेंट के बाद सफलतापूर्वक उसे जंगल में छोड़ा गया। रेस्क्यू में शामिल रहे डीएफओ श्रीकृष्ण जाधव ने बताया कि उन्हें सुबह 5.45 बजे एक भालू आने की जानकारी मिली। वन विभाग की टीम तुरंत वहां पहुंचकर निगरानी शुरू कर दी। पकड़ाया भालू मादा भालू था। उम्र करीब छह से सात वर्ष है। वजन 100 किलो के आसपास था। रेस्क्यू में पकड़ाए भालू को उपचार देने के बाद उसे जंगल में सुरक्षित छोड़ा गया।

हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा

Share this story