बस्तरिया राज मोर्चा किसानों के दो सूत्रीय मांगाें काे लेकर प्रदर्शन रैली करेगी सात सितंबर काे

WhatsApp Channel Join Now
बस्तरिया राज मोर्चा किसानों के दो सूत्रीय मांगाें काे लेकर प्रदर्शन रैली करेगी सात सितंबर काे


सुकमा, 30 अगस्त (हि.स.)। बस्तरिया राज मोर्चा के संस्थापक एवं पूर्व विधायक मनीष कुंजाम सुकमा जिला के कोंटा ब्लॉक के वनांचल गांवों में रविवार काे पहुंच किसानों और ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जानने का प्रयास किया।

मनीष कुंजाम ने कहा कि यहां के कई किसान धान की रोपाई और खेती का काम भी ठीक ढंग से नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे कठिन समय में किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। किसानों के हित को लेकर 7 सितंबर काे बस्तरिया राज मोर्चा अपने प्रमुख दो सूत्रीय मांगे रखने वाली है। जिसमें प्रभावित किसानों की ऋण माफी करने तथा सरकार द्वारा किसानों के लिए विशेष राहत एवं आर्थिक सहायता की व्यवस्था करने की मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन रैली का आयाेजन किया जायेगा। उन्हाेने बड़ी संख्या किसान कोंटा पहुंचकर इसे सफल बनाने किसानों की आवाज को मजबूत करने की अपील किया है।

बस्तरिया राज मोर्चा ने अपने बैनर तले 7 सितंबर को किसानों की विशाल रैली आयोजित करने की घोषणा की है । बताया जा रहा कि इस वर्ष कोंटा क्षेत्र कुछ गांवों में बारिश कम होने के कारण किसानों की फसल प्रभावित हो रही है। इस दौरान मनीष कुंजाम ने कोंटा ब्लॉक के अनेक गांव भेज्जी, ऐलाड़मड़गु, मराईगुड़ा, किस्टाराम, पालोड़ी और करीगुंडम सहित आस-पास के क्षेत्रों का दौरा किया । उन्होंने क्षेत्र में बारिश कम होने के कारण किसानों की खेती पर पड़ रहे असर को लेकर किसानों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को जाना। साथ ही ग्रामीणों से मिलकर उनका हालचाल जाना और क्षेत्र की स्थिति की जानकारी ली। कम बारिश से किसान चिंतित होने फसलों को लेकर बढ़ रही परेशानी को लेकर ग्रामीणों के साथ चर्चा कर किसानों की स्थिति जायजा लिया ।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

Share this story