बस्तर जिले के सभी स्कूलों में 28 अक्टूबर को अवकाश घोषित
Oct 27, 2026, 20:05 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
जगदलपुर, 27 अक्टूबर (हि.स.)। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हो रहे चक्रवाती तूफान और उसके प्रभाव से होने वाली भारी बारिश की संभावना को देखते हुए बस्तर जिला प्रशासन ने बच्चों की सेहत एवं सुरक्षा हेतु सतर्कतापूर्ण निर्णय लिया है। खराब मौसम के चलते छात्र-छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में होने वाली संभावित परेशानियों और उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिले के सभी स्कूलों में बुधवार 28 अक्टूबर को एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। उक्त जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी बलीराम कश्यप ने अधिकारिक रूप से जारी की है।
हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

