रायपुर : जिले के व्यस्त मार्गों पर दो महीने तक रैली, जुलूस और धरना-प्रदर्शन पर प्रतिबंध

WhatsApp Channel Join Now

रायपुर पुलिस कमिश्नर ने जारी किया आदेश

रायपुर, 15 जुलाई (हि.स.)। जिले के अति-व्यस्ततम मार्गों में सुगम यातायात को ध्यान में रखते हुए पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला द्वारा सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक किसी भी प्रकार की रैली, शोभायात्रा, जुलूस, धरना एवं प्रदर्शन आदि के आयोजन पर प्रतिबंध लगाया गया है। यह प्रतिबंध 14 जुलाई से प्रभावी हुआ जो आगामी 2 माह तक लागू रहेगा।

इन मार्गों में जीई रोड में शारदा चौक से जयस्तंभ चौक होते हुए शास्त्री चौक तक, मालवीय रोड में जयस्तंभ चौक से कोतवाली चौक तक, सदर बाजार रोड में कोतवाली चौक से सत्ती बाजार चौक तक एवं एम.जी. रोड में गुरूनानक चौक से शारदा चौक तक मार्ग शामिल हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गायत्री प्रसाद धीवर

Share this story