मतदाता जागरूकता के लिए स्कूल-कॉलेजों में निबंध और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, 20 नवंबर को जिलास्तरीय फाइनल

WhatsApp Channel Join Now
मतदाता जागरूकता के लिए स्कूल-कॉलेजों में निबंध और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, 20 नवंबर को जिलास्तरीय फाइनल


बलरामपुर, 09 नवंबर (हि.स.)। बलरामपुर जिले में आगामी आम निर्वाचन को ध्यान में रखते हुए युवाओं को मतदान प्रक्रिया और निर्वाचन संबंधी जानकारी देने के लिए मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत आज सोमवार को जिले के स्कूलों और महाविद्यालयों में निर्वाचन साक्षरता क्लबों के माध्यम से निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में नए मतदाताओं के साथ ऐसे छात्र-छात्राएं भी हिस्सा ले रहे हैं, जो आगामी निर्वाचन से पहले 18 वर्ष की आयु पूरी करेंगे।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिले में कुल 144 निर्वाचन साक्षरता क्लब गठित किए गए हैं। सभी हाई स्कूल, हायर सेकेंडरी स्कूल और महाविद्यालयों को प्रतियोगिताएं आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को निर्वाचन प्रक्रिया, मतदान के महत्व और लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

इसी क्रम में 5 नवंबर को जिले के सभी हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूलों में प्रतियोगिताएं आयोजित की गई थीं। प्रत्येक प्रतियोगिता से दो विद्यार्थियों का चयन अगले चरण के लिए किया जाएगा। इसके बाद 14 नवंबर तक विधानसभा स्तरीय राउंड के लिए 10 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। प्रतियोगिता का अंतिम चरण 20 नवंबर को जिला ग्रंथालय, बलरामपुर में आयोजित होगा।

जिले के सभी महाविद्यालयों में भी 12 से 20 नवंबर के बीच इसी तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। स्कूलों और महाविद्यालयों में आयोजित प्रतियोगिताओं के परिणाम 20 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। इसी दिन विजेता विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए जाएंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

774545 Articles

Share this story