भारी बारिश के चलते बलरामपुर जिले के सभी स्कूल आज बंद

WhatsApp Channel Join Now
भारी बारिश के चलते बलरामपुर जिले के सभी स्कूल आज बंद


भारी बारिश के चलते बलरामपुर जिले के सभी स्कूल आज बंद


बलरामपुर, 26 सितंबर (हि.स.)। बलरामपुर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए शनिवार को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी, बलरामपुर-रामानुजगंज ने 25 सितंबर को आदेश जारी कर जिले के समस्त शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त विद्यालयों में 26 सितंबर को एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है।

शुक्रवार की देर रात जारी आदेश में कहा गया है कि छत्तीसगढ़ में हो रही भारी बारिश को देखते हुए छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। मुख्यमंत्री के निर्देश के अनुसार बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में शनिवार को सभी स्कूलों में अवकाश रहेगा।

जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी प्राचार्यों और प्रधान पाठकों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अभिभावकों से बच्चों को घर पर ही रखने तथा अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की गई है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय

Share this story