बलरामपुर जिले में अब तक 613.6 मिमी औसत बारिश

WhatsApp Channel Join Now
बलरामपुर जिले में अब तक 613.6 मिमी औसत बारिश


बलरामपुर, 08 अगस्त (हि.स.)। बलरामपुर जिले में मानसून की सक्रियता बनी हुई है। 01 जून 2026 से अब तक जिले में 613.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज शनिवार को जिले में कुल 299.3 मिमी बारिश दर्ज की गई।

प्रतिवेदित दिन जिले की विभिन्न तहसीलों में बलरामपुर में 72.3 मिमी, डौरा-कोचली में 85.2 मिमी, कुसमी में 112.2 मिमी, सामरी में 20 मिमी, चांदो में 19.6 मिमी, शंकरगढ़ में 26.4 मिमी, रामानुजगंज में 55.2 मिमी, रामचंद्रपुर में 13.3 मिमी, राजपुर में 5.4 मिमी, वाड्रफनगर में 4.4 मिमी, रघुनाथनगर में 2.8 मिमी और चलगली में 14.4 मिमी बारिश दर्ज की गई।

01 जून से अब तक तहसीलवार बारिश की बात करें तो बलरामपुर में 683.0 मिमी, डौरा-कोचली में 667.7 मिमी, कुसमी में 1474 मिमी, सामरी में 548.2 मिमी, चांदो में 515.3 मिमी, शंकरगढ़ में 636.4 मिमी, रामानुजगंज में 554.1 मिमी, रामचंद्रपुर में 556.5 मिमी, राजपुर में 250.9 मिमी, वाड्रफनगर में 600.4 मिमी, रघुनाथनगर में 493.3 मिमी और चलगली में 383.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।

सबसे अधिक बारिश कुसमी तहसील में 1474 मिमी दर्ज की गई है। वहीं राजपुर में अब तक सबसे कम 250.9 मिमी बारिश हुई है। जिले में औसत 613.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय

Share this story