धान खरीद में लगे अधिकारियों-कर्मचारियों के अवकाश पर रोक, कलेक्टर की अनुमति के बिना नहीं छोड़ सकेंगे मुख्यालय

WhatsApp Channel Join Now

बलरामपुर, 19 नवंबर (हि.स.)। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत जिले में धान खरीद व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित करने के लिए कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी ने खरीद कार्य में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों के सभी प्रकार के अवकाश पर रोक लगा दी है। इसके साथ ही उन्हें अगले आदेश तक मुख्यालय छोड़ने की अनुमति भी नहीं होगी। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

धान खरीद व्यवस्था के लिए नोडल समिति, जिलास्तरीय नोडल अधिकारी, फ्लाइंग स्क्वॉड और चेक पोस्ट सहित विभिन्न स्तरों पर अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इस दौरान आईसीसी अलर्ट पर कार्रवाई, भौतिक सत्यापन, अवैध धान के भंडारण और परिवहन पर निगरानी जैसे महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं। इसके अलावा प्रत्येक शनिवार को अनिवार्य भौतिक सत्यापन भी किया जाना है। इन कार्यों को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने अवकाश और मुख्यालय छोड़ने पर रोक लगाने का निर्णय लिया है।

अपरिहार्य परिस्थितियों में अवकाश की आवश्यकता होने पर संबंधित अधिकारी या कर्मचारी को कारण स्पष्ट करते हुए कलेक्टर के समक्ष आवेदन प्रस्तुत करना होगा। कलेक्टर से अनुमति मिलने के बाद ही अवकाश पर जाने की स्वीकृति दी जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

779850 Articles

Share this story