(संशोधन) बलरामपुर में 90 हजार क्विंटल से अधिक धान की खरीद, बड़कागांव केंद्र सबसे आगे

WhatsApp Channel Join Now

बलरामपुर, 25 नवंबर (हि.स.)। बलरामपुर जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीद का काम तेजी से जारी है। जिले के 54 उपार्जन केंद्रों में 25 नवंबर तक कुल 90,707.60 क्विंटल धान की खरीद की जा चुकी है। दूरस्थ अंचलों के खरीदी केंद्रों में भी किसान उत्साह के साथ अपनी उपज बेचने पहुंच रहे हैं।

अब तक बड़कागांव उपार्जन केंद्र में सबसे अधिक 5,317.60 क्विंटल धान की खरीद हुई है। इसके बाद त्रिकुंडा केंद्र में 3,881.20 क्विंटल, तातापानी में 3,133.20 क्विंटल और चांदो केंद्र में 2,317.20 क्विंटल धान खरीदा गया है।

जिला प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे टोकन के अनुसार निर्धारित तिथि पर ही धान लेकर उपार्जन केंद्र पहुंचें। धान को अच्छी तरह सुखाकर और साफ करके लाने की सलाह दी गई है, ताकि खरीदी की प्रक्रिया सुचारू और सरल बनी रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

783159 Articles

Share this story