बलरामपुर में धान खरीद का दायरा बढ़ा, 54 हजार से अधिक किसानों ने कराया पंजीयन; 3.43 लाख मीट्रिक टन का लक्ष्य

WhatsApp Channel Join Now

बलरामपुर, 15 नवंबर (हि.स.)। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में जिले में धान खरीदी का दायरा पिछले वर्षों की तुलना में बढ़ गया है। इस वर्ष 54 हजार 19 किसानों ने धान बेचने के लिए पंजीयन कराया है, जबकि पिछले वर्ष यह संख्या 51 हजार 631 थी। इस तरह पंजीकृत किसानों की संख्या में 2 हजार 388 की वृद्धि हुई है। वहीं धान का पंजीकृत रकबा करीब 40 प्रतिशत बढ़कर 95 हजार 867 हेक्टेयर हो गया है।

पिछले वर्ष जिले में 68 हजार 243 हेक्टेयर रकबे का पंजीयन हुआ था। इस वर्ष इसमें 27 हजार 624 हेक्टेयर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। किसानों की बढ़ती संख्या और पंजीकृत रकबे को देखते हुए प्रशासन ने खरीदी व्यवस्था का भी विस्तार किया है। इसके तहत समितियों की संख्या 37 से बढ़ाकर 44 और उपार्जन केंद्रों की संख्या 49 से बढ़ाकर 54 कर दी गई है।

जिले में इस वर्ष 3 लाख 43 हजार 200 मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह पिछले वर्ष के 3 लाख 17 हजार 829 मीट्रिक टन के लक्ष्य से करीब 8 प्रतिशत अधिक है।

आंकड़ों के अनुसार, खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में जिले के 45 हजार 937 किसानों से 3 लाख 2 हजार 550 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई थी। वहीं वर्ष 2024-25 में 45 हजार 453 किसानों ने धान बेचा था और कुल 2 लाख 97 हजार 36 मीट्रिक टन खरीद हुई थी। इस वर्ष किसानों की संख्या, पंजीकृत रकबे और खरीद लक्ष्य में हुई बढ़ोतरी से जिले में धान खरीद का दायरा पहले की तुलना में काफी बढ़ा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

777441 Articles

Share this story