श्रम विभाग की पहल पर श्रमिक को मिला 22,500 रुपये का बकाया पारिश्रमिक

WhatsApp Channel Join Now
श्रम विभाग की पहल पर श्रमिक को मिला 22,500 रुपये का बकाया पारिश्रमिक


बलरामपुर, 23 अक्टूबर (हि.स.)। बलरामपुर जिले में लंबित मजदूरी के भुगतान को लेकर श्रम विभाग की पहल पर एक श्रमिक को 22,500 रुपये का बकाया पारिश्रमिक दिलाया गया। आज शुक्रवार को श्रम पदाधिकारी कार्यालय में दोनों पक्षों की मौजूदगी में चर्चा हुई, जिसके बाद आपसी सहमति से श्रमिक को उसकी लंबित मजदूरी का भुगतान कराया गया।

जानकारी के अनुसार, श्रमिक महानन्द कुशवाहा ने मजदूरी की राशि लंबित होने पर भुगतान के लिए श्रम पदाधिकारी कार्यालय, बलरामपुर में आवेदन दिया था। विभाग ने मामले को दर्ज कर संबंधित दोनों पक्षों को कार्यालय में उपस्थित होने के लिए सूचित किया।

23 अक्टूबर को दोनों पक्षों की मौजूदगी में मामले पर चर्चा की गई। इस दौरान लंबित मजदूरी के भुगतान पर सहमति बनी। इसके बाद श्रम पदाधिकारी के समक्ष महानन्द कुशवाहा को 22,500 रुपये की राशि का भुगतान कराया गया।

श्रम पदाधिकारी ने नियोजकों और मालिकों से अपील की है कि श्रमिकों से काम लेने के बाद उनकी मजदूरी का भुगतान समय पर सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि श्रमिकों को निर्धारित पारिश्रमिक देना नियोजक की जिम्मेदारी है। मजदूरी का भुगतान नहीं करने पर श्रम अधिनियमों के तहत दंड और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई का प्रावधान है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

765703 Articles

Share this story