शत-प्रतिशत अनुदान पर मिला आलू बीज, करीमा के किसान विजय सिंह को खेती में मिली मदद

WhatsApp Channel Join Now
शत-प्रतिशत अनुदान पर मिला आलू बीज, करीमा के किसान विजय सिंह को खेती में मिली मदद


बलरामपुर, 14 अक्टूबर (हि.स.)। किसानों को उन्नत खेती के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से संचालित शासकीय योजनाओं का लाभ ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रहा है। आज बुधवार को सामने आई जानकारी के अनुसार, कुसमी विकासखंड के करीमा गांव निवासी किसान विजय सिंह को उद्यान विभाग की राज्यपोषित आलू प्रदर्शन योजना के तहत एक एकड़ भूमि के लिए आलू बीज शत-प्रतिशत अनुदान पर दिया गया था।

रामप्रसाद के पुत्र विजय सिंह को वर्ष 2025 में योजना के तहत बीज उपलब्ध कराया गया। बीज की पूरी लागत शासन द्वारा वहन किए जाने से उन्हें खेती के लिए आर्थिक सहायता मिली और आलू उत्पादन की तैयारी में मदद मिली।

योजना का लाभ मिलने पर विजय सिंह ने उद्यान विभाग के प्रति आभार जताया। उन्होंने अन्य किसानों से भी आलू प्रदर्शन योजना से जुड़कर इसका लाभ लेने की अपील की। उनका कहना है कि इस तरह की योजनाएं किसानों को उन्नत खेती अपनाने और उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करती हैं।

राज्यपोषित आलू प्रदर्शन योजना का उद्देश्य किसानों को उद्यानिकी फसलों की खेती के लिए प्रेरित करना और उन्हें उन्नत बीज उपलब्ध कराना है। इससे किसानों को खेती के नए विकल्प अपनाने और आय के स्रोत बढ़ाने में मदद मिल सकती है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

760910 Articles

Share this story