उत्तर प्रदेश से अवैध रूप से लाया जा रहा 116 बोरी धान जब्त, दो ट्रैक्टर पकड़े गए

WhatsApp Channel Join Now
उत्तर प्रदेश से अवैध रूप से लाया जा रहा 116 बोरी धान जब्त, दो ट्रैक्टर पकड़े गए


बलरामपुर, 19 नवंबर (हि.स.)। बलरामपुर जिले में सीमावर्ती राज्यों से धान के अवैध परिवहन पर रोक लगाने के लिए प्रशासन की कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में आज गुरुवार को उड़नदस्ता प्रभारी नायब तहसीलदार आईसी यादव और मंडी सचिव वीरेंद्र ठाकुर की संयुक्त टीम ने बिना वैध दस्तावेजों के धान ले जा रहे दो ट्रैक्टरों को पकड़ा। दोनों ट्रैक्टरों से कुल 116 बोरी धान जब्त किया गया है।

पहली कार्रवाई में टीम ने तेजस्वर यादव के महिंद्रा ट्रैक्टर को रोका। ट्रैक्टर में उत्तर प्रदेश से 53 बोरी धान बिना वैध दस्तावेजों के कामेश्वरनगर ले जाया जा रहा था। वहीं दूसरी कार्रवाई में ग्राम रौंदा के नदी किनारे चूनापत्थर निवासी कृष्ण कुमार गुप्ता का धान से लदा ट्रैक्टर पकड़ा गया।

दोनों ट्रैक्टरों सहित जब्त धान को डिंडो चौकी के सुपुर्द कर दिया गया है। मामले में छत्तीसगढ़ कृषि उपज मंडी अधिनियम, 1972 के तहत वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि धान उपार्जन व्यवस्था को प्रभावित करने वाले अवैध परिवहन और बिक्री के मामलों में सख्ती जारी रहेगी। सीमावर्ती क्षेत्रों में इस तरह की गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

779850 Articles

Share this story