बलरामपुर में अवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 20 लीटर शराब और 60 किलो लाहन जब्त

WhatsApp Channel Join Now
बलरामपुर में अवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 20 लीटर शराब और 60 किलो लाहन जब्त


बलरामपुर, 05 नवंबर (हि.स.)। जिले में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में गुरुवार को बलरामपुर वृत्त में विभाग की टीम ने छापेमारी कर 20 बल्क लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब और 60 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया। मामले में ग्राम अतोरी, चौकी डौरा निवासी पिंटू राम (27) के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

आबकारी विभाग के अनुसार, आरोपित के विरुद्ध अधिनियम की धारा 34(1)(क)(च), 34(2) एवं 59(क) के तहत कार्रवाई की गई है। यह कार्रवाई आबकारी उपनिरीक्षक अभिषेक राजवाड़े के नेतृत्व में की गई।

कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक राकेश तिर्की, मुख्य आरक्षक धर्मजीत राम शर्मा, आरक्षक सचिन यादव और प्रभात गुप्ता के साथ महिला नगर सैनिक कलिस्ता एक्का एवं हेमंती तिर्की शामिल रहीं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

772914 Articles

Share this story