बलरामपुर में गांजा खरीद-बिक्री का खुलासा, 2.1 किलो गांजा और 7,200 रुपये के साथ दो गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
बलरामपुर में गांजा खरीद-बिक्री का खुलासा, 2.1 किलो गांजा और 7,200 रुपये के साथ दो गिरफ्तार


बलरामपुर, 20 नवंबर (हि.स.)।बलरामपुर जिले में गांजे की अवैध खरीद-बिक्री के मामले में थाना बलरामपुर पुलिस ने दो लोगों को आज शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे और निशानदेही पर कुल 2 किलो 100 ग्राम गांजा तथा बिक्री की रकम 7,200 रुपये बरामद की है। दोनों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर 19 नवंबर को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति गांजा लेकर बलरामपुर से राजपुर की ओर जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम बेलसर के पास घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से 607 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में उसने गांजा ग्राम सरनाडीह निवासी कुलदीप सिंह से 7,200 रुपये में खरीदने की बात बताई।

इसके बाद पुलिस टीम ने ग्राम सरनाडीह में दबिश देकर कुलदीप सिंह को हिरासत में लिया। उसके कब्जे से 1 किलो 493 ग्राम गांजा और गांजा बिक्री से प्राप्त 7,200 रुपये बरामद किए गए। इस तरह दोनों आरोपितों के कब्जे और निशानदेही पर कुल 2 किलो 100 ग्राम गांजा तथा 7,200 रुपये नकद जब्त किए गए।

पुलिस ने इस मामले में नोहऱ साय कुजूर (66 वर्ष), पिता स्व. कोंदा साय कुजूर, निवासी ग्राम बेलसर, थाना शंकरगढ़ और कुलदीप सिंह (52 वर्ष), पिता स्व. लल्लू सिंह, निवासी ग्राम सरनाडीह, थाना बलरामपुर को गिरफ्तार किया है। दोनों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 193/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख)(ii)(ख) में मामला दर्ज कर आगे की विवेचना की जा रही है।

बलरामपुर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि गांजे सहित अन्य मादक पदार्थों की अवैध खरीद-बिक्री या तस्करी से जुड़ी कोई भी जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

780316 Articles

Share this story