बलरामपुर में चार चोरी की वारदातों का खुलासा, दो आरोपित गिरफ्तार; दो लाख रुपये के जेवर और नकदी बरामद

WhatsApp Channel Join Now
बलरामपुर में चार चोरी की वारदातों का खुलासा, दो आरोपित गिरफ्तार; दो लाख रुपये के जेवर और नकदी बरामद


बलरामपुर में चार चोरी की वारदातों का खुलासा, दो आरोपित गिरफ्तार; दो लाख रुपये के जेवर और नकदी बरामद


बलरामपुर, 29 नवंबर (हि.स.)। नगर में सूने मकानों और दुकानों को निशाना बनाकर चोरी करने वाले दो आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, दोनों पिछले दो-तीन महीनों में हुई चोरी की चार घटनाओं में शामिल थे। उनके कब्जे से सोने-चांदी के गहने, दो मोबाइल फोन और नकदी सहित करीब दो लाख रुपये की चोरी की संपत्ति बरामद की गई है।

गिरफ्तार आरोपितों में विक्की डोम (22), निवासी नया बस स्टैंड के पीछे जुड़नीय पारा और शुभम गुप्ता (22), निवासी वार्ड क्रमांक 6 बलरामपुर शामिल हैं। नगर में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को देखते हुए पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्वदीपक त्रिपाठी ने थाना प्रभारी को चोरों की पतासाजी और चोरी की संपत्ति बरामद करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की मदद से जांच कर रही थी।

पुलिस के मुताबिक, 27 नवंबर को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर विक्की डोम को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने शुभम गुप्ता के साथ मिलकर बलरामपुर में चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर 24 नवंबर को इंडेन गैस गोदाम के पास रामलगन राम के बंद मकान से चोरी किए गए सोने-चांदी के गहने और नकदी में से 9,100 रुपये बरामद किए गए। शेष चोरी के सामान शुभम के पास होने की जानकारी मिलने पर पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। विक्की को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया था।

इसके बाद पुलिस ने शुभम गुप्ता को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, उसने भी चोरी की घटनाओं में शामिल होना स्वीकार किया। उसने बताया कि 24 नवंबर को रामलगन राम और रंजिता राय के घरों से चुराए गए गहने और नकदी के अलावा 22 सितंबर को गणेश विसर्जन के दौरान सतेंद्र गुप्ता के घर तथा 9 नवंबर को श्रीराम चौक स्थित चाय दुकान से चोरी की गई रकम से खरीदे गए दो एंड्राइड मोबाइल फोन अपने घर में छिपाकर रखे थे।

शुभम की निशानदेही पर पुलिस ने सोने-चांदी के गहने, दो एंड्राइड मोबाइल फोन और 20,900 रुपये नकद बरामद किए। पुलिस ने कुल बरामद संपत्ति की कीमत करीब दो लाख रुपये बताई है। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर शुभम को 29 नवंबर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जिला जेल रामानुजगंज भेज दिया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

785289 Articles

Share this story