उर्वरक वितरण में पारदर्शिता के लिए एफएफएस प्रणाली पर किसानों और समिति प्रबंधकों को दिया गया प्रशिक्षण

WhatsApp Channel Join Now
उर्वरक वितरण में पारदर्शिता के लिए एफएफएस प्रणाली पर किसानों और समिति प्रबंधकों को दिया गया प्रशिक्षण


बलरामपुर, 25 नवंबर (हि.स.)। बलरामपुर जिले में उर्वरक वितरण व्यवस्था को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के लिए कृषि विभाग द्वारा एफएफएस (फ्रेमवर्क फर्टिलाइजर सेल सिस्टम) के माध्यम से उर्वरक विक्रय को लेकर प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें किसानों और सहकारी समितियों के प्रबंधकों को नई प्रणाली के उपयोग और इसकी प्रक्रिया की जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण के दौरान किसानों को बताया गया कि वे अपनी फसल की आवश्यकता के अनुसार उर्वरक प्राप्त करने के लिए स्वयं टोकन या क्यूआर कोड कैसे जारी कर सकते हैं। वहीं समिति प्रबंधकों को उर्वरक विक्रय, पीओएस मशीन के संचालन, ऑनलाइन बिलिंग, किसान पंजीयन और वितरण की पूरी प्रक्रिया का प्रशिक्षण दिया गया।

कृषि विभाग के अनुसार FFS प्रणाली के माध्यम से उर्वरक की बिक्री होने से वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता आएगी। साथ ही उर्वरक की उपलब्धता और उसके वितरण की ऑनलाइन निगरानी भी की जा सकेगी। विभाग ने सभी सहकारी समितियों और उर्वरक विक्रेताओं से शासन के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए FFS प्रणाली से ही बिक्री करने और किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने की अपील की है।

हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

783159 Articles

Share this story